फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Presence of woman's body dispersed

महिला के शव का विसरा किया प्रिजर्व

Mon, 09 Nov 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Presence of woman's body dispersed
महिला के शव का विसरा किया प्रिजर्व
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मेन बाजार में शनिवार सुबह आत्महत्या करने वाली व्यापारी की पत्नी हर हाल में अपनी जिंदगी से मुक्ति चाहती थी। इसीलिए उसने पहले जहर खाया और फिर खुद को गोली मार ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाए जाने की पुष्टि के बाद पुलिस ने महिला के शव का विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेज दिया है। उधर, दंपती के शवों का गंगा बैराज पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

कस्बे के मेन बाजार निवासी किराना व्यापारी सुनील डागा की पत्नी नीरा ने शनिवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी का शव देख बीमार व्यापारी की भी हार्टअटैक से मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। इस मामले में दंपती के बेटे प्रतीक डागा ने अपने ताऊ-ताई व तयेरे भाई के खिलाफ माता-पिता को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट चौंकाने वाली है। मृत महिला के पेट में जहर के अंश मिले हैं, जिससे साफ है कि उसने खुद को गोली मारने से पहले जहर भी खाया था। वहीं, गोली कनपटी पर लगने से उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने की भी पुष्टि हो रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला के शव का विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, सुनील डागा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामान्य आई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य जांच में सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, पोस्टमार्टम के बाद दंपती के शव पीड़ित परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए, जिनका दोपहर बाद गमगीन माहौल में गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed