फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prepared to filter internationally

युवा दिवस पर खबर

Sun, 10 Jan 2021 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Prepared to filter internationally
1-जानसठ तहसील के गांव नरसिंहपुर चुड़ियाला निवासी युवा खिलाड़ी अंकित कुमार। - फोटो : KHATAULI
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाने की तैयारी में अंकित
विज्ञापन

जानसठ। जूडो कराटे की प्रतियोगिताओं में युवा खिलाड़ी अंकित कुमार ने राज्यस्तर पर कई पदक जीतकर क्षेत्र के अलावा जनपद का नाम भी रोशन किया है। अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर अपने देश का नाम रोशन करना चाहता है।

जानसठ तहसील के गांव नरसिंहपुर चुड़ियाला निवासी युवा खिलाड़ी अंकित कुमार के पिता चरणसिंह मजदूरी करते हैं। पिता ने मेहनत मजदूरी करके अपने पुत्र को इस काबिल बनाया है। अंकित कुमार में खेल प्रबंधन में बीएससी की। गुरुग्राम के मानव रचना यूनिवर्सिटी से खेल प्रबंधन में एमबीए किया। अंकित कुुमार ने बताया कि वर्ष 2009 में आंध्र प्रदेेश के गुंटूर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री वाईएसआर रेड्डी मेमोरियल ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2010 व 2011 में मुंबई व औरंगाबाद में हुई एआईकेएफ कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीते। वर्ष 2012 में मुंबई में अंतरराष्ट्रीय अक्षय कुमार कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। अंकित कुमार के मुताबिक उसने वर्ष 2013 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं शिक्षा संघ भारत के नाम से एनजीओ बनाई थी। इन एनजीओ के माध्यम से वह युवाओं को शिक्षा और खेलों को बढ़ावा देने केे प्रोत्साहित कर रहा है। इसके लिए तत्कालीन राज्यपाल रामनाईक ने उसको सम्मानित भी किया था। युवा खिलाड़ी अंकित कुुमार अब वर्ष 2021 में स्पेन में होने वाली विश्व अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed