{"_id":"60f5bdba8ebc3e6d261e27b3","slug":"prepared-for-bku-mahapanchayat-13-member-committee-constituted-muzaffarnagar-news-mrt548134134","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू महापंचायत की तैयारी में जुटी, 13 सदस्यीय समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू महापंचायत की तैयारी में जुटी, 13 सदस्यीय समिति गठित
विज्ञापन
सोमवार को मुजफ्फरनगर में सरकुलर रोड स्थित आवास पर पंचायत के संबध में भाकियू कार्यकर्ताओं से बैठ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू महापंचायत की तैयारी में जुटी, 13 सदस्यीय समिति गठित
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जीआईसी के मैदान में पांच सितंबर को होने वाली महापंचायत की तैयारी प्रारंभ कर दी है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने संगठन के नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। महापंचायत की व्यवस्था देखने के लिए 13 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति पूरी महापंचायत की व्यवस्था को देखेगी।
कृषि कानूनों के विरोध और एमएसपी को कानून बनाने की मांग को लेकर किसान करीब आठ माह से दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में जीआईसी के मैदान में महापंचायत करने की घोषणा की है, जिसके आयोजन की जिम्मेदारी भाकियू पर है। महापंचायत में उत्तर प्रदेश के अलावा, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब आदि प्रांतों के भी काफी संख्या में किसान आएंगे। वर्तमान में भाकियू की यूपी की सभी कार्यकारिणी भंग है। ऐसे में महापंचायत की व्यवस्था देखने के लिए भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने 13 सदस्यों की समिति का गठन किया है।
सोमवार को महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय हुई बैठक में पांच सितंबर को होने वाली महापंचायत को लेकर रूपरेखा बनाई गई। विचार विमर्श के दौरान 13 सदस्यों की एक व्यवस्था समिति का गठन किया गया। यह समिति महापंचायत के लिए सभी होने वाले कार्यों की निगरानी करेंगी। साथ ही गांव-गांव जाकर बैठक कर किसानों को पंचायत में पहुंचने का आह्वान करेगी। समिति के गठन के उपरांत सभी भाकियू नेता सरकुलर रोड स्थित आवास पर जाकर चौधरी नरेश टिकैत से मिले और उनके समक्ष समिति के बारे में अवगत कराया । इस व्यवस्था समिति को उन्होंने अधिकृत किया। चौधरी टिकैत ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए महापंचायत की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, शक्ति सिंह, चांदवीर सिंह, नीटू दुल्हेरा, अनुज पहलवान, विकास शर्मा, देव रावत, राजेंद्र बालियान, शाहिद आलम, रविंद्र पंवार, कपिल सोम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
व्यवस्था समिति में शामिल सदस्य
मुजफ्फरनगर। महापंचायत की व्यवस्था समिति में राजू अहलावत, धीरज लाटियान, चांदवीर फौजी, नीटू दुल्हेरा, विशाल बालियान, मांगेराम त्यागी, योगेश शर्मा, मास्टर महकार सिंह, शाहिद आलम, राजेंद्र सैनी, अनुज बालियान, कृष्ण प्रधान करौंदा और ठाकुर सतेंद्र पुंडीर शामिल हैं।