फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Preparations to make State Inter College a temporary prison

राजकीय इंटर कालेज को अस्थायी जेल बनाने की तैयारी

Fri, 05 Jun 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Preparations to make State Inter College a temporary prison
राजकीय इंटर कालेज को अस्थायी जेल बनाने की तैयारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। पुरकाजी क्षेत्र में हाइवे पर स्थित राजकीय इंटर कालेज को अस्थायी जेल बनाने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में जेलर कमलेश सिंह ने शुक्रवार को कॉलेज का निरीक्षण कर अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया है। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश पर एक अस्थायी जेल बनाने की तैयारी चल रही है, जिसके लिए जनपद के कई कालेजों को चिह्नित किया गया है, जिनमें राजकीय इंटर कालेज पुरकाजी देहात का भी नाम है। उन्होंने बताया कि कोर्ट खुल गए हैं। जहां से बंदियों को जेल में भेजा जाएगा, जिन्हें सीधा जेल में ना ले जाकर पहले अस्थायी जेल में रखा जाएगा। उसके बाद उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी। जांच में जो बंदी निगेटिव होगा वही जेल में ले जाया जाएगा। जो पॉजिटिव होगा उसे अस्थायी जेल में ही रखा जाएगा। ताकि अन्य कैदियों में कोरोना संक्रमण न फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed