फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Preparation to increase the economic strength of Muzaffarnagar chairperson

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - चेयरपर्सन की आर्थिक ताकत बढ़ाने जाने की तैयारी

Fri, 01 Sep 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Preparation to increase the economic strength of Muzaffarnagar chairperson
- चार सितंबर की बोर्ड बैठक का एजेंडा हुआ जारी
विज्ञापन

- बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे विकास के 42 प्रस्ताव

फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के कार्यकाल की तीसरी बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा जारी कर दिया है। 42 प्रस्ताव वाले इस एजेंडे में विकास कार्यों और जलकल विभाग में छोड़े गए टेंडरों की स्वीकृति का अनुमोदन, पेयजल आपूर्ति सुचारु बनाने के विभिन्न कार्यों के साथ ही कर्मचारियों के हितों को लेकर कदम उठाने की तैयारी है। चेयरपर्सन की वित्तीय शक्ति बढ़ाए जाने का प्रस्ताव लाने की तैयारी है। पालिकाध्यक्ष को 50 हजार रुपये अपनी स्वीकृति पर खर्च करने का अधिकार है। प्रस्ताव के अनुसार सभी 55 वार्डों में प्रत्येक वार्ड में डेढ़ लाख रुपये के खर्च पर छोटे मोटे कार्य कराने के लिए चेयरपर्सन को वित्तीय अधिकार मिल सकते हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले चार सितंबर को पालिका सभागार में बोर्ड बैठक होगी। ईओ हेमराज सिंह ने एजेंडा जारी कर दिया है। शहर के 17 पार्कों, डिवाइडर और सड़कों पर लगे पेड़-पौधों के रखरखाव तथा देखभाल के लिए 10 माली आउटसोर्स पर रखने, पालिका के श्मशान घाट में 500 क्विंटल लकड़ी और केयर टेकर का प्रबंध करने, जिला अस्पताल के बाहर कूड़ा डलाव घर के बंद पड़े कॉम्पेक्टर का संचालन कराने के लिए 3.75 लाख प्रतिमाह खर्च करने का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल हैं।
विज्ञापन

वार्ड-26 में पेयजल आपूर्ति सुचारु बनाने के लिए 20.52 लाख रुपये से नया नलकूप, वार्ड 34 और 54 में 280 मीटर नई पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन बिछाने, रोड स्वीपर मशीन के संचालन पर तीन लाख प्रतिमाह खर्च करने, सीमा विस्तार के बाद पालिका में शामिल क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के सुधार के लिए भी अनेक कार्य के लिए प्रस्ताव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएल के गड्ढों को भरेगी पालिका
शहरी क्षेत्र में गैस कनेक्शन के लिए आईजीएल द्वारा की गई रोड कटिंग से हुए गड्ढों को भरने के लिए पूरे शहर में पालिका अभियान छेड़ने जा रही है। इसके लिए एक करोड़ 39 लाख 76 हजार रुपये का बजट तय किया गया है। उधर, शहरी क्षेत्र में शामिल हुए कूकड़ा में चल रही गोशाला की देखरेख के लिए अब ग्राम पंचायत स्तर से हाथ खड़े कर दिए जाने के बाद यहां पर देखभाल और रखरखाव के लिए पालिका की ओर से चार कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed