{"_id":"5f4d43d28ebc3e17635392a4","slug":"preparation-for-examinations-in-degree-colleges-muzaffarnagar-news-mrt4989977190","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेजों में परीक्षा की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेजों में परीक्षा की तैयारी पूरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ की ओर से मंगलवार से सभी निकायों और विषयों की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू होंगी। शहर के डिग्री कॉलेजों में फाइनल ईयर के परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी हो गई है। परीक्षा कक्ष में बिना मास्क के एंट्री नहीं होगी। पहले दिन दूसरी और तीसरी पाली में ही परीक्षा होगी।
छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने कहा कि परीक्षा को लेकर कॉलेज में सभी तैयारी पूरी हो गई है। परीक्षा से पहले सभी कमरे सैनिटाइज कराए जाएंगे। परीक्षा होने के बाद भी कमरे सैनिटाइज होंगे। बिना मास्क के किसी भी विद्यार्थी की एंट्री नहीं होगी। परीक्षा कक्ष में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए एक कुर्सी की जगह खाली छोड़ी जाएगी। कॉलेज में प्रवेश से पहले सभी छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। सात सितंबर तक पहली पाली में परीक्षा नहीं है। इस बीच दूसरी और तीसरी पाली में ही परीक्षा होगी। डीएवी कॉलेज में भी कोविड के नियमों के हिसाब से तैयारी पूरी कर ली गई है। जैन कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज में भी परीक्षा से पहले ही सभी तैयारियां पूरी हो गई है। एसडी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य एससी वार्ष्णेय ने बताया कि कोविड के नियमों को दृष्टिगत रखते हुए कॉलेज में सभी तैयारी पूरी हो गई है। पहले दिन दूसरी और तीसरी पाली में ही परीक्षा होगी।