फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pregnant woman's child dies in assault

मारपीट में गर्भवती महिला के बच्चे की मौत

Wed, 22 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman's child dies in assault
चरथावल। एक महिला सहित पांच लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। बीच बचाव में आई गर्भवती महिला को गंभीर चोट लगी, जिससे महिला के बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई। मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी जमशीदा ने जरीश, वरीस उर्फ सोनू, और खुर्शीद निवासी निरधना, जरीशा निवासी पावटी और कादिर निवासी मुजफ्फरनगर के खिलाफ थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप कि हमलावरों द्वारा पीड़िता के घर में घुसकर गाली-गलौज की और हमला बोल दिया। उसकी नौ माह की गर्भवती पुत्रवधु रेशमा ने बीच बचाव कराना चाहा तो सभी ने एक राय होकर जमीन पर गिराकर उसे लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। मारपीट से रेशमा की हालत खराब हो गयी। तब उसे तुरंत ही सीएचसी ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर निजी अस्पताल मुजफ्फरनगर में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहां ऑपरेशन के बाद बच्चा मृत पैदा हुआ। पीड़िता ने बताया कि हमला कर मारपीट के कारण बच्चे की मौत हुई है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। दोनों पक्ष रिश्तेदार है। मामला रंजिशन प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed