{"_id":"66e098d10be516dbbd07df94","slug":"preeti-pal-returned-to-delhi-from-paris-will-come-to-hashampur-on-13th-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-129678-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पेरिस से दिल्ली लौटी प्रीति पाल, 13 को आएगी हाशमपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पेरिस से दिल्ली लौटी प्रीति पाल, 13 को आएगी हाशमपुर
Wed, 11 Sep 2024 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पैरालंपिक में देश को दो पदक दिलाने वाली बेटी प्रीति पाल पेरिस से दिल्ली लौट आई है। परिजनों और खेल प्रेमियों ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अभिनंदन किया। एथलीट 13 सितंबर को अपने गांव लौटगी।
मंगलवार को प्रीति पाल के स्वागत के लिए हाशमपुर के अलावा आसपास के गांव से भी सैंकड़ों लोग दिल्ली पहुंच गए। दादा ऋषिपाल, पिता अनिल पाल, बहन नेहा पाल, चाचा सुनील पाल, अशोक पाल, भाई अनिकेत पाल, विवेक, सचिन, वंश स्वागत के लिए दिल्ली पहुंचे। फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। 12 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रीति अपने घर लौटेगी। गांव स्वागत की तैयारियों में जुट गया है। दिल्ली से मेरठ, मुजफ्फरनगर होते एथलीट अपने गांव हाशमपुर जाएगी।