{"_id":"5e33200d8ebc3eeb841b6ec7","slug":"prasad-distributed-to-people-on-vasant-panchami-earned-merit-muzaffarnagar-news-mrt4664321146","type":"story","status":"publish","title_hn":"वातावरण में फैल जाती है खुशबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वातावरण में फैल जाती है खुशबू
विज्ञापन
वसंत पंचमी पर लोगों को किया गया प्रसाद वितरित, पुण्य कमाया
मुजफ्फरनगर। समस्त नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन ने वसंत पंचमी के अवसर पर भगत सिंह रोड पर प्रसाद का वितरण किया। मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी एवं भानू प्रताप रहे। कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि वसंत ऋतु के आगमन से फसलों के लहलहाने व पेड़ों में नए अंकुर फूटने से वातावरण में खुशबू फैल जाती है। इस अवसर पर रामप्रकाश साहनी, विरेंद्र अरोरा, महेंद्र नाथ, सुधांशु अरोरा, राजेंद्र अरोरा, सतीश, शिशुकांत गर्ग आदि मौजूद रहे।
द्रोण पब्लिक स्कूल जीटी रोड मिल मंसूरपुर में वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रधानाचार्य सुधीर कुमार, आचार्य दयानंद, मैनपाल, भारतवीर जाखड़ ने वसंत का महत्व बताया। स्वराज्यपुरा समिति हनुमान मंदिर पर वसंत पंचमी के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान गोपाल मित्तल, पंडित सच्चिदानंद सेमवाल ने हवन कराया। इस अवसर पर सुनील कुमार गर्ग, संजीव अग्रवाल, धनप्रकाश गर्ग, राजेश अग्रवाल, शिवकुमार टांक आदि मौजूद रहे। बचन सिंह कॉलोनी की गली नंबर नौ में देश के सैनिकों को समर्पित हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान के पति भगवान शर्मा, सोहनवीर सिंह, श्यामलाल, ओमपाल सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, पलटू सिंह, डा. सुरेंद्र, यशपाल सिंह, भंवर सिंह, मदन सिंह, संतोष शर्मा, हरपाल सिंह, ठाकुर रमेश चंद आदि ने हवन में आहुति देकर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान सीएए का समर्थन किया गया।
-------------1
पीले वस्त्र धारण कर स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं
मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल में वसंत पंचमी का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूल प्रबंधक विश्व रतन ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख पीले पुष्प अर्पित किए और प्रार्थना की। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना से हुआ। बच्चों ने पीले रंग की वेषभूषा धारण कर रखी थी। सिर पर पीले रंग के पुष्प सजाए। छात्रा श्रेया गोयल ने वसंत पंचमी का उत्सव मनाया। प्रधानाचार्या धारा रतन ने सरस्वती पूजा कर सबको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकृति अपना श्रृंगार पूर्ण मन से करती है। उधर, सरकुलर रोड स्थित लीडा किड्स गार्डन में वसंत पंचमी पर हवन-पूजन किया गया। संस्थापक अनूप सिंह वर्मा ने बच्चों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या विनीता चौधरी, अखिलेश शर्मा, रश्मि शुक्ला, शिखा, साक्षी, नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, श्री राधाकृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा गांधी वाटिका में वसंतोत्सव मनाया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष अंजू अरोरा एवं सचिव मोहन अरोरा, मुख्य अतिथि विशाल गर्ग, पवन छाबड़ा, अरुण मिड्ढा, अजय अनेजा, सोमनाथ भाटिया ने मां सरस्वती की पूजा की। आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्था विष्णु विहार में वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि राजीव जैन, अनिता सिंघल ने विद्या की देवी मां सरस्वती को चंदन का तिलक लगाकर पूजन किया। इस अवसर पर आरके गोयल, लोकेशचंद्रा, प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा, आरके गोयल, जयलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।