फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prajapati Youth Power Organization

प्रजापति समाज को समुचित प्रतिनिधित्व देने की मांग

Wed, 19 Feb 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Prajapati Youth Power Organization
सिखेड़ा से प्रजापति समाज संगठन के पदाधिकारी भाजपा जिलाध्यक्ष से मिलते। - फोटो : KHATAULI
प्रजापति समाज को समुचित प्रतिनिधित्व देने की मांग
विज्ञापन

सिखेड़ा। मुजफ्फरनगर प्रजापति समाज संगठन पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्रजापति समाज को जिला कार्यकारिणी में समुचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की है।

प्रजापति समाज के युवा शक्ति संगठन के प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला से मिलकर बताया कि भाजपा की जिला कार्यकारिणी में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व है, लेकिन प्रजापति समाज का कार्यकारिणी में कोई प्रतिनिधित्व करने वाला नहीं है। हर समाज से व्यक्ति को पदाधिकारी नियुक्त किया गया है, लेकिन प्रजापति समाज का एक भी व्यक्ति शामिल न किए जाने से समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। युवा संगठन अध्यक्ष कमल प्रजापति ने मुजफ्फरनगर में प्रजापति समाज का वोट बैंक के बारे में बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया और नई कार्यकारिणी टीम में प्रजापति समाज के व्यक्तियों को शामिल करने बात कही। इस मौके पर उपाध्यक्ष सागर प्रजापति सहित समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed