फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prajapati Samaj submitted memorandum to SDM against lathi charge

Muzaffarnagar News: प्रजापति समाज ने लाठीचार्ज के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 02 Mar 2024 04:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 04:36 PM IST
विज्ञापन
Prajapati Samaj submitted memorandum to SDM against lathi charge
(फोटो समाचार)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। प्रजापति समाज के लोगों ने साहिबाबाद (गाजियाबाद) में संकल्प यात्रा में शामिल लोगों पर पुलिस के लाठीचार्ज करने के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

शनिवार को प्रजापति समाज के लोग इकट्ठा होकर तहसील में पहुंचे। तहसील में पहुंचकर इन लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रजापति समाज के लोगों का कहना था कि राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति के नेतृत्व में एक संकल्प यात्रा हरिद्वार से जंतर मंतर नई दिल्ली तक के लिए 27 फरवरी को शुरू हुई थी। प्रजापति समाज की संकल्प यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से जा रही थी। साहिबाबाद में गाजियाबाद प्रशासन ने एक मार्च को संकल्प यात्रा में शामिल प्रजापति समाज के लोगों पर लाठीचार्ज किया। इसमें सैकड़ों पुरुष व महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुए। प्रजापति समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री के नाम दिए ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें निलंबित किया जाए। इसके अलावा लाठीचार्ज में घायल हुए प्रजापति समाज के व्यक्तियों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। प्रजापति समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। अगर प्रजापति समाज की मांग पूरी नहीं की गई तो प्रजापति समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में सोनू प्रजापति, विकास प्रजापति, जयकिशोर, भवन सिंह, सतपाल, मनीष कुमार, सात्विक आर्य, बलराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed