{"_id":"604a5d2f8ebc3e592578f0d4","slug":"praised-lord-shiva-in-dnyaneshwar-mahadev-temple-khatauli-news-mrt529493980","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान शिव का गुणगान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शिव का गुणगान किया
विज्ञापन
मंसूरपुर में मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का गुणगान किया
जानसठ/मोरना। जानसठ में सिद्धपीठ ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इसके अलावा कस्बे में मंगल बाजार में शिवमंदिर, मोहल्ला करी मुल्ला पट्टी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शिवालयों में भक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
मोरना क्षेत्र में महाशिवरात्रि श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा की। जल, दुग्ध, शहद से भगवान आशुतोष का अभिषेक कर मनोकामना मांगी। मोरना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर स्थित प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर में बृहस्पतिवार सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं का तांता लग गया। ककराला में जुड़ेश्वर महादेव मंदिर, वजीराबाद में प्राचीन शिव मंदिर, शुकतीर्थ स्थित शिवधाम, भोकरहेड़ी शिव मंदिर, करहेड़ा, चौरावाला, बेहड़ा सादात, ककरौली, खाइखेड़ा, खुजेडा, जड़वड़ कटिया, टंढ़ेड़ा, गंगदासपुर, खरपौड़, दरियापुर, बिहारगढ़ आदि सहित अन्य गांवों में श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जाकर जलाभिषेक किया।