फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pradhan's father dies in attack

निर्माण कार्य की रंजिश में हमला, ग्राम प्रधान के पिता की मौत

Sun, 16 Oct 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's father dies in attack
पुलिस गिरफ्त में जटोल दामोदरपुर गांव के प्रधान मोनू के पिता सेवाराम के हत्यारोपी - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। जटोल दामोदरपुर गांव में निर्माण कार्य की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुए हमले में गंभीर रूप से घायल वर्तमान प्रधान मोनू के पिता सेवाराम (60) की मौत हो गई। जबकि प्रधान घायल हो गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जटोल दामोदरपुर गांव में निर्माण कार्य को लेकर ग्राम प्रधान मोनू का पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। इस बीच प्रधान मोनू द्वारा गांव में स्थित श्मशान में छतरी बनाए जाने का कार्य शुरू कराया हुआ था। आरोप है कि शनिवार की रात दूसरे पक्ष के लोगों ने निर्माण कार्य को मंगाई गई सामग्री उठा ली। प्रधान मोनू ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस गांव में गई और मामले को शांत करा दिया। लेकिन रात के समय सामग्री उठाने की रंजिश में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष के दर्जन भर लोगों ने प्रधान मोनू और बीच बचाव को आए उनके पिता सेवाराम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें सेवाराम सिर में चोटें लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कर लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र रोहित कुमार की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। जबकि दबिश देकर आरोपी मोनू, पवन, चिंटू उर्फ विजित, सोनू उर्फ गौरव, पवन, अजय, आलोक और पद्म सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के घर पहुंचीं पूर्व विधायक शशिबाला
देवबंद। पूर्व विधायक व भाजपा नेता शशिबाला पुंडीर रविवार को जटोल दामोदरपुर गांव में प्रधान मोनू के घर पहुंची और सेवाराम की मौत पर संवेदना जताते हुए पीड़ित परिवार का दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया। जबकि इससे पूर्व विधायक शशिबाला जिला अस्पताल में भर्ती प्रधान मोनू को देखने गईं। इस दौरान चौ. ओमपाल सिंह, जयप्रकाश पाल राहुल, राजीव कश्यप, सिकंदर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed