फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme Muzaffarnagar

ये कैसा सम्मान, मारे फिर रहे किसान

Sat, 25 Jan 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने को किसान दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। अफसरों की लापरवाही के चलते किसानों का डाटा फीड करने में हुई गलती के कारण परेशानी बढ़ गई है। किसी के खाते गलत हैं तो किसी की खाता संख्या गलत फीड कर दी गई है। शिकायतों के बावजूद उसमें सुधार नहीं हो रहा, जिससे बड़ी संख्या में किसान योजना का लाभ पाने से वंचित हैं।
विज्ञापन

जिले में किसान सम्मान निधि के तहत वर्ष 2019 में 1.48 लाख किसानों के खातों में 88.80 करोड़ की राशि गई। एक साल में तीन किस्तों में किसानों को छह हजार रुपये दिए जाने हैं। लेकिन अब भी बड़ी तादाद में ऐसे किसान हैं जिन्हें एक भी किस्त नहीं मिली। इतना ही नहीं जिन्हें तीन किस्तेें मिल गई हैं उन्हें खाता संख्या या आधार गलत होने की मैसेज मिले हैं। किसान परेशान कभी तहसील तो कभी उप निदेशक कृषि कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उप निदेशक कृषि जसवीर सिंह तेवतिया के मुताबिक 58 हजार 966 किसानों का डाटा सही कर शासन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
किसान सम्मान निधि के लिए भारत सरकार ने आईवीआरएस आधारित कॉल सेंटर की शुरुआत की है। इसका टोल फ्री नंबर 1800115526 एवं 155261 है। किसान योजना की अपनी किस्त की स्थिति आधार नंबर या मोबाइल नंबर का प्रयोग कर जान सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत खातों में गई धनराशि
बड़ी संख्या में ऐसे भी किसान है जिनकी धनराशि दूसरे व्यक्तियों के बैंक खातों में चली गई है। उप निदेशक कृषि का कहना है कि ऐसे किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्हें पोर्टल पर अपलोड कर निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed