{"_id":"58f116614f1c1b9106cf63bb","slug":"pradhan-honored-at-the-digging-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजीधन मेले में 60 गांवों के प्रधानों को किया गया सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजीधन मेले में 60 गांवों के प्रधानों को किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
डिजीधन मेले में जानकारी लेते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर कलक्ट्रेट में डिजीधन मेले का आयोजन किया गया। बैंक, बिजली विभाग आदि के स्टॉल लगाए गए। जिला पंचायत के सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने एक साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना। इस अवसर पर शौच मुक्त ग्राम पंचायतों के 60 प्रधानों को सम्मानित किया गया।
मेले को केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, डीएम डीके सिंह आदि ने देखा। विभिन्न बैंकों ने आम जनता को जानकारी दी कि वह किस प्रकार कैशलेस लेन-देन कर सकते हैं। भीम एप के बारे में गहराई से जानकारी दी।
जिन विभागों में उपभोक्ता अपना पैसा जमा करते हैं, ऐसे विभागों ने भी अपने स्टॉल लगाए और बताया कि किस तरह वह सीधे विभाग को पैसा दे सकते हैं। बिजली विभाग सहित विभिन्न विभागों जानकारी दी। डिजीधन मेले में जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इसी के साथ ही जिला पंचायत के सभागार में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री सहित समस्त जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्क्रीन के माध्यम से नागपुर से प्रधानमंत्री का दूरदर्शन पर आ रहा लाइव कार्यक्रम देखा। पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण समाप्त होने के बाद अपने गांवों को खुले शौच मुक्त कराने वाले जिले के 60 ग्राम प्रधानों को केंद्रीय राज्य मंत्री ने सम्मानित किया गया। इनमें पुरकाजी ब्लाक के छह गांवों धमात, भदौला, रजकल्लापुर, सिमर्थी, भैसरहेड़ी, छपरा गांव के प्रधानों को सम्मानित किया गया।
सदर ब्लाक के आठ गांवों मिमलाना, बझेड़ी, मीरापुर, धंधेड़ा, बिजोपुरा, नसीरपुर, सिलाजुड्डी, सहावली के प्रधान सम्मानित हुए। बघरा ब्लाक के चार गांवों धनसैनी, निवादा, चिरौली, गुर्जरहेड़ी, जाग्गाहेड़ी के प्रधान, चरथावल ब्लाक के सात गांवों महाबलीपुर, रोहानाकलां, सैदपुर कलां, बाढ़, भमेला, लुहारीखुर्द, घिस्सुखेड़ा के प्रधानों को पुरस्कार मिला।
बुढ़ाना ब्लाक के जैतपुर, सठेड़ी, महलजना, बड़कता, शाहपुर ब्लाक के बहादरपुर गढ़ी, अलावलपुर, सोहजनी तगान, डबल, आलियारपुर देह, खतौली ब्लाक के मनव्वरपुर कलां, उमरपुर लिसौड़ा, लोहड्डा, छछरपुर के प्रधान, जानसठ ब्लाक के जीवनपुरी, हुसैनपुर, जलालपुर नीला, स्याली, हंसावाला, रहड़वा, रामराज उफ समाना, चितौड़ा, राठौर, सैदीपुर राजू, जटवाड़ा, अहरोड़ा, मोरना ब्लाक के कड़ी दरियावपुर, भुवापुर, मजलिसपुर तौफिर, शुक्रताल खादर, फिरोजपुर बांगर, दौलतपुर, शुक्रतारी, गड़वाड़ा के प्रधान सम्मानित हुए। कार्यक्रम में डीएम डीके सिंह, सीडीओ अंकित अग्रवाल, एसएसपी बबलू कुमार, एडीएम सुनील सिंह, डीपीआरओ पारुल सिसौदिया आदि मौजूद रहे।
प्रधान गांव में आए पैसे का हिसाब दें: बालियान
केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि हमें जो निधि मिलती है, उस पर सबकी निगाहें रहती हैं। प्रधानों को हमारे बराबर पैसा मिल रहा है, इनका हिसाब नहीं लिया जा रहा है। अपने गांव में प्रधान प्रत्येक साल में खर्च होने वाले पैसे का हिसाब दें। इसे सार्वजनिक किया जाए। गांव में विकास के लिए आए पैसे में पारदर्शिता होनी चाहिए।