{"_id":"6079d68f8ebc3ee64f1cf0c0","slug":"pradhan-candidates-fought-for-distribution-of-gifts-muzaffarnagar-news-mrt5347878107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को गिफ्ट बांटने पर भिड़े प्रधान प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को गिफ्ट बांटने पर भिड़े प्रधान प्रत्याशी
विज्ञापन
गिफ्ट बांटने पर भिड़े प्रधान प्रत्याशी
मुजफ्फरनगर, भोपा। गांव बेलड़ा में बृहस्पतिवार देर रात मतदाताओं को नकदी व टिफिन बांटने का विरोध करने पर दो प्रधान प्रत्याशियों में हाथापाई हो गई। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने बांटे जा रहे टिफिन बरामद करते हुए एक प्रधान प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव बेलडा में भोपाल व नरेश कुमार प्रधान पद पर आमने-सामने हैं। आरोप है कि प्रधान प्रत्याशी भोपाल बृहस्पतिवार देर रात अपने भाई महिपाल के साथ गांव में घर-घर घूमते हुए मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए पांच सौ रुपये की नकदी व टिफिन बांट रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर दूसरे प्रधान प्रत्याशी नरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर मतदाताओं को प्रलोभन देने का विरोध जताया, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई तक हो गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने प्रधान प्रत्याशी भोपाल व उसके भाई महिपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए बांटे जा रहे टिफिन बरामद कर लिए।