फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pradhan and his brother accused of indecency with female health worker

स्वास्थ्य कर्मी महिला ने प्रधान व उसके भाई पर.मुकदमा दर्ज कराया

Tue, 22 Jun 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Pradhan and his brother accused of indecency with female health worker
प्रधान व उसके भाई पर महिला स्वास्थ्य कर्मी से अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। सीकरी गांव के प्रधान व उसके भाई के विरुद्ध महिला स्वास्थ्य कर्मी ने अभद्र व्यवहार करने व कुर्सी में लात मारकर नीचे गिराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
गांव सीकरी स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी रचना शर्मा दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि प्रधान राजेंद्र व उसका भाई राजू 10-15 दिन से उसे धमकी दे रहे है़ं कि गांव में उनके हिसाब से काम करो, वरना तुम्हें गांव में नहीं रहने दिया जाएगा। उसका तबादला कहीं दूर करवा देंगे। स्वास्थ्य कर्मी महिला का यह भी आरोप है कि दो जून को करीब चार बजे दोनों भाई उप स्वास्थ्य केंद्र पर आए और उसकी कुर्सी में लात मारकर नीचे गिरा दिया। जिससे कुर्सी भी टूट गई। दोनों भाइयों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। इतना ही नहीं कार्रवाई करने पर आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जिससे वह दहशत में है। डयूटी जाने में जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

सीओ भोपा गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि महिला स्वास्थ्य कर्मी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उधर ग्राम प्रधान राजेंद्र का कहना है कि महिला स्वास्थ्य कर्मी द्वारा उस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उसे एक राजनीति के तहत फंसाया जा रहा है। पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed