फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prabhat pheri aroused the light of patriotism

प्रभात फेरी से जगाई राष्ट्रप्रेम की अलख

Thu, 18 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Prabhat pheri aroused the light of patriotism
तिरंगा यात्रा में शामिल पालिका चेयरपर्सन व कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, आशाओं और आशा संगिनी ने बुधवार को शहर में प्रभात फेरी निकाली। सभी ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी महावीर सिंह फौजदार, जिला बार संघ के अध्यक्ष मोहम्मद वसी अंसारी और महासचिव सुरेंद्र मलिक ने संयुक्त रूप से प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टाउनहॉल मैदान से शुरू हुई यह प्रभात फेरी शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। देशभक्ति नारे गूंजते रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि समाज में डॉक्टर, नर्स, आशा संगिनी, अधिवक्ता, शिक्षक अपने-अपने व्यवसाय का प्रतिनिधित्व करते हैं और सबकी वेशभूषा अलग है, फिर भी हम सब एक हैं। यह गौरव की बात है कि सभी लोग एक साथ मिलकर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर कमल कुमार, प्रवीण कुमार एडवोकेट, अरुण जावला एडवोकेट , कपिल अहलावत एडवोकेट, अनिल बालियान एडवोकेट, प्रवेश कुमार एडवोकेट, विकास मलिक एडवोकेट का प्रभात रेली में विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed