{"_id":"608da6318ebc3ea1d7318600","slug":"power-train-engine-failed-in-rohana-muzaffarnagar-news-mrt5367455196","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहाना में हुई मालगाडी की पावर फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहाना में हुई मालगाडी की पावर फेल
विज्ञापन
रोहाना में हुई मालगाड़ी के इंजन की पॉवर फेल
रोहाना (मुजफ्फरनगर)। जगादरी जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के इंजन की पॉवर फेल होने से हड़कंप मच गया। लगभग ढाई घंटे तक बहेड़ी फाटक बंद रहने से वहां वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान देहरादून जा रही जन शताब्दी एक्सप्रेस भी करीब सवा घंटे प्रभावित रही। मेरठ से दूसरी पावर मंगवा कर मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया।
कोयले से भरी मालगाड़ी शनिवार शाम करीब 4.30 बजे जगादरी जा रही थी। जैसे वह रोहाना स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत गेट नंबर 60 पर पहुंची, तो उसके इंजन की पॉवर फेल हो गई। चालक ने कुछ समय में उसे ठीक कर मालगाड़ी को चालू कर लिया, लेकिन रोहाना स्टेशन पहुंचते ही मालगाड़ी की पॉवर फिर से फेल हो गई। मालगाड़ी के 35 डिब्बे स्टेशन पर और 13 डिब्बे स्टेशन के बाहर रोहाना- चरथावल रोड के बहेड़ी फाटक पर रह गए, जिससे से फाटक बंद होने पर दोनो ओर गन्ना की ट्रैक्टर ट्राली विवाह समारोह से लौट रहे वाहन फंस गए। यहां पर यातायात करीब सवा दो घंटे बाधित रहा। रोहाना स्टेशन अधीक्षक विकास मीणा ने बताया कि मालगाड़ी साढ़े चार बजे रोहाना पहुंची। मालगाड़ी के इंजन खराब होने के कारण मेरठ से दूसरा इंजन सात बजे के लगभग लगाकर चालू किया गया। ट्रैक बंद होने के कारण दिल्ली से देहरादून जा रही जन शताब्दी बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन पर करीब सवा घंटे तक खड़ी रही। रोहाना फाटक पर फंसे यात्री अपनी साइकिल को रुकी हुई मालगाड़ी के नीचे से निकाल रहे थे। मालगाड़ी के दूसरे इंजन लगने के बाद रेलवे ट्रैक चालू हो गया।