फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Power supply restored in Jansath after 23 hours

Muzaffarnagar News: जानसठ में 23 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति

Fri, 17 Mar 2023 08:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 08:07 PM IST
विज्ञापन
Power supply restored in Jansath after 23 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल से बृहस्पतिवार की रात अचानक लाइन में फाल्ट हो गया। रात दो बजे से शुक्रवार दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीएम अभिषेक कुमार ने खतौली से कर्मचारियों को बुलाकर फाल्ट ठीक कराया। 23 घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।
बृहस्पतिवार रात दो बजे विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया था। इस कारण कस्बे समेत क्षेत्र के 15 गावों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शुक्रवार सुबह विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने के लिए एसडीएम अभिषेक कुमार, नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह, नगर पंचायत ईओ विनोद कुमार शुक्ला व राजस्व निरीक्षक रामनारायण को लेकर बिजलीघर पर पहुंचे। एसडीएम ने बिजली आपूर्ति सुचारू कराने के लिए खतौली के एसडीओ कालीचरण को बुलवाया।
विज्ञापन

एसडीओ खतौली ने कर्मचारियों से तिसंग गांव के जंगल में हुए विद्युत लाइन का फाल्ट ठीक कराया। फाल्ट दोपहर करीब 12.30 बजे ठीक हुआ। शुक्रवार दोपहर एक बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नलकूपों पर जनरेटरों की कराई व्यवस्था
नगर पंचायत ईओ विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने की वजह से कस्बे स्थित दोनों नलकूपों पर जनरेटरों की व्यवस्था करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed