फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Power supply disrupted for more than ten hours

भीषण गर्मी में बिजली ठप, लोग हलकान

Wed, 09 Jun 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for more than ten hours
देवबंद। आसमान से बरस रही आग से लोग पहले ही हलकान हैं। ऊपर से बिजली ने भी रुलाना शुरू कर दिया है। बुधवार को बिजलीघर के केबिल में फाल्ट होने से दस घंटे से भी अधिक समय से आधे नगर की आपूर्ति ठप रही। इसकी वजह से लोग परेशान रहे, उन्हें पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की सवेरे पांच बजे ठप हुई विद्युत आपूर्ति शाम करीब साढ़े तीन बजे सुचारु हो सकी, लेकिन उसके बाद भी बिजली की आंख मिचौली लगातार जारी रही। जिससे लोगों में विद्युत निगम के प्रति भारी रोष रहा। बिजली ठप होने से पेयजल की समस्या भी गहरा गई और लोगों को सड़कों पर लगे हैंडपंपों से पानी लेकर आने को मजबूर होना पड़ा। निगम के टीजीटू मो.जीशान ने बताया की लोड अधिक होने की वजह से सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित बिजलीघर के केबिल में सुबह के समय फाल्ट हो गया था। जिस वजह से आपूर्ति बंद रही। शाम में उसे ठीक कर आपूर्ति को चालू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed