फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Power supply derailed, 100 factories closed, darkness in 75 villages

Muzaffarnagar News: पटरी से उतरी बिजली आपूर्ति, 100 फैक्टरी बंद, 75 गांव में अंधेरा

Sat, 18 Mar 2023 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Power supply derailed, 100 factories closed, darkness in 75 villages
- विद्युत कर्मियों की हड़ताल से व्यापार और जनजीवन हुआ प्रभावित
विज्ञापन

- मखियाली और वहलना बिजलीघर पर दिनभर आपूर्ति बाधित
- दो करोड़ से अधिक का उत्पादन प्रभावित होने का अनुमान

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विद्युत कर्मियों की हड़ताल से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। शहर के औद्योगिक एरिया में आपूर्ति बाधित होने से भोपा रोड और वहलना रोड के उद्योग बंद हो गए। लगभग 100 फैक्टरी बंद होने से एक दिन में दो करोड़ से अधिक का उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसके अलावा करीब 75 गांव में अंधेरा छाया रहा। जानसठ में आपूर्ति 23 घंटे बाद बहाल हुई। डीएम ने आपूर्ति बनाए रखने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।
विद्युत कर्मियों की हड़ताल का सबसे ज्यादा असर भोपा रोड की औद्योगिक इकाइयों पर पड़ा है। मखियाली बिजलीघर की आपूर्ति बृहस्पतिवार रात से ही बंद हैं। इस कारण इस मार्ग की लगभग 60 फैक्टरी का संचालन बंद हो गया। हालांकि बैगास से संचालित पेपर मिलों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। बिजली से चलने वाले पेस्टीसाइड, सिलिंडर, गत्ता और प्लास्टिक के उत्पाद बनाने की फैक्टरी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही वहलना रोड की बिजली गुल रही। यहां पर लगभग 40 फैक्ट्रियों में उत्पादन प्रभावित हो गया है। लोहा फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप रहा। आईआईए के चेयरमैन विपुल भटनागर ने बताया कि जिले में लगभग 100 फैक्टरी हड़ताल से प्रभावित हुई हैं। एक दिन में दो करोड़ से अधिक का उत्पादन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल का असर शहर से लेकर देहात तक रहा। जिले 75 के करीब गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। आम जनता को इससे परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई-कई घंटे बाद फॉल्ट ठीक हुए तो लोगों को राहत मिली। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिन क्षेत्रों से फॉल्ट की सूचनाएं मिली, वहां ठीक कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed