{"_id":"5faae8d38ebc3e9bd4061969","slug":"pottery-market-shines-on-dhanteras-muzaffarnagar-news-mrt510490625","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस को लेकर बर्तन बाजार चमका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस को लेकर बर्तन बाजार चमका
विज्ञापन
भगत सिंह रोड पर दीपावली पर्व के लिए बर्तनों की खरीददारी करती महिला।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
धनतेरस को लेकर बर्तन बाजार चमका
मुजफ्फरनगर। पंच दीपोत्सव में धनतेरस को लेकर बाजार सज गए हैं। बर्तन बाजार में चमक है। क्रॉकरी में भी गिफ्ट आइटम की मांग है। दुकानदारों को उम्मीद है कि दिवाली पर्व अच्छा जाएगा।
फैंसी क्रॉकरी की डिमांड
- कोर्ट रोड पर क्रॉकरी विक्रेता सुनील कुमार कहते हैं कि कोरोना काल के चलते बाजार में पहली जैसी बात तो नहीं है, फिर भी धनतेरस पर अच्छी बिक्री की आस है। इसकी तैयारी की गई है। क्रॉकरी में टी सेट, डिनर सेट, मग, कप प्लेट, केसरोल, टीफिन, वॉटरजग, शानदार कांच के गिलास, थर्मस के गिफ्ट आइटम है। इस बार फैंसी क्रॉकरी की ज्यादा डिमांड है। गिफ्ट में 150 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक के आइटम है। भगत सिंह रोड पर क्रॉकरी की दुकान करने वाले संजय अग्रवाल ने बताया कि ड्राई फ्रूट्स बॉक्स की भी मांग है। विदेश कांच के गिलास और बाउल के गिफ्ट पैक भी लोग पसंद कर रहे है।
तांबे और पीतल के बर्तन छाए
भगत सिंह रोड का पूरा बर्तन बाजार सजा है। बर्तन व्यापारी अर्पित जैन बताते हैं कि इस बार तांबे और पीतल के बर्तनों का फिर से चलन हुआ है। लोग इसकी मांग कर रहे हैं। तांबे के जग, गिलास ज्यादा बिक रहे हैं। पीतल के भगोने भी बिक रहे है। स्टील के कूकर भी इस बार ज्यादा मांग है। डिनर सेट की भी डिमांड है। पूजन की थाल भी फैंसी बाजार में आई है। दुकानदार विकास कुमार कहते हैं कि नॉन स्टिक बर्तनों की भी मांग है। इनके गिफ्ट आइटम भी उपलब्ध है। अब तक धनतेरस का इंतजार है।
विज्ञापन
हैंडलूम बाजार भी गरम
- दिवाली पर्व को लेकर हैंडलूम बाजार भी सजा है। सर्दी के मौसम में गर्म चद्दर, बेड सीट, कंबलों की मांग है। गोल मार्केट के दुकानदार भारत अरोरा कहते हैं कि कोरोना के बावजूद काम अच्छा है। सोफा कवर, गृह सज्जा के आइटम, शॉल, पर्दे, कारपेट, टॉवल, बेडसीट आदि की मांग है। इनके गिफ्ट हैंपर भी बनाए गए है। मुंबई, कोलकाता और हरियाण हैंडलूम की ज्यादा डिमांड है।