{"_id":"621bbf70dd77b97678720783","slug":"poster-of-house-is-for-sale-outside-the-house-muzaffarnagar-news-mrt5786142180","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर लगाया मकान बिकाऊ है, का पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर लगाया मकान बिकाऊ है, का पोस्टर
विज्ञापन

भोपा। मकान निर्माण को लेकर चले आ रहे विवाद में रविवार को एक पक्ष के लोगों ने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ है का पोस्टर लगा दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
गांव बेहड़ा थ्रू में काफी समय से दो वर्ग के लोगों में मकान निर्माण को लेकर रस्साकशी चली आ रही है। मारपीट से लेकर गोली चलने की घटना हो चुकी है। बीते माह एक पक्ष द्वारा हवाई फायरिंग की गई थी, जिसमें महिला सहित दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों की तरफ से मामले में कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मामला जाट व अनुसूचित जाति के वर्ग के लोगों का हैं।
जाट पक्ष के राजबीर ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने के आरोप लगाये हैं। साथ ही अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया हैं। राजवीर ने अपने मकान के बाहर यह मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगाते हुए गांव से पलायन करने की बात कहीं है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मामले में पांच लोगों के विरुद्ध अनुसूचित जाति के लोगों ने मुकदमा कायम कराया था, जिसमें आरोपी वांछित चल रहे हैं।