फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pooja of Muzaffarnagar topped in UPPSC exam

UP: मुजफ्फरनगर की पूजा ने UPPSC परीक्षा में किया टॉप, परिवार गदगद, बधाई देने वालों का लगा तांता

Thu, 20 Oct 2022 08:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Oct 2022 08:45 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर की पूजा ने यूपीपीएससी की परीक्षा में टॉप किया है। वहीं पूजा की इस कामयाबी से परिवार गदगद है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन
Pooja of Muzaffarnagar topped in UPPSC exam
पूजा का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बुड़ीना कलां की पूजा ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। कामयाबी से परिवार गदगद है।

विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालयों में वाणिज्य विषय के 21 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। घर पर रहकर तैयारी करने वाली पूजा ने कड़ी मेहनत से परचम लहरा दिया। प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने के बाद बुड़ीना कलां स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। पूजा मूल रूप से जानसठ की रहने वाली है। चयनित अभ्यर्थी के पति रजत लाटियान पंजाब नेशनल बैंक शाहपुर में कार्यरत है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आंखों देखा मंजर: जिंदगी बची तो छलक पड़े आंसू, बोले- सामने थी मौत, कभी भूल नहीं पाएंगे ये हादसा, देखें तस्वीरें 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाटियान ने बताया कि पूजा ने घर पर रहकर ही तैयारी की। कड़ी मेहनत से कामयाबी हासिल की। ऑनलाइन क्लास से तैयारी में आसानी हुई। पूजा ने बताया कि लगातार पढ़ाई और प्रैक्टिस से उसे कामयाबी मिली है। लाटियान के घर पर पहुंचकर गांव के लोगों ने खुशी जताई है।

यह भी पढ़ें: UP: कभी बसपा को बताया था लुटेरों का गिरोह, इमरान मसूद अब खुद बने 'हाथी' के महावत, मेयर-सांसद सीट पर निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed