फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Polytechnic controversy resonates in the Collectorate

Muzaffarnagar News: कलक्ट्रेट में गूंजा पॉलिटेक्निक का विवाद

Fri, 06 Mar 2026 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic controversy resonates in the Collectorate
गांधी पॉलीटे​क्निक के प्रकरण में डीएम से मिलने पहुंचे संस्थान के कर्मचारी : संवाद
मुजफ्फरनगर। गांधी पॉलिटेक्निक के कर्मचारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मामला कलक्ट्रेट तक पहुंच गया। विभिन्न ट्रेड के शिक्षकों ने डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात कर पूर्व प्रधानाचार्य राजीव सिंह पर मानसिक उत्पीड़न करने और फर्जी शिकायतें कराने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

उधर, प्रबंध समिति के अध्यक्ष कंदर्प स्वरूप ने पूर्व प्रधानाचार्य के आवास पर नोटिस चस्पा कराया। 10 मार्च को प्रबंध समिति की बैठक बुलाई गई है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने डीएम को बताया कि 31 जुलाई 2024 को नियमित प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके बाद राजीव सिंह को प्रधानाचार्य पद का अतिरिक्त प्रभार प्रबंध समिति की ओर से दिया गया था। आरोप लगाया गया कि वह तभी से कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के दस्तावेजों में छेड़छाड़ की जा रही है। फर्जी शिकायतें कराकर उत्पीड़न किया जाता है। कर्मचारियों की शिकायत के बाद प्रबंध समिति अध्यक्ष ने पिछले महीने 27 फरवरी को राजीव सिंह को प्रधानाचार्य के पद से हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच और प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति के लिए 10 मार्च को बैठक बुलाई गई है। डीएम से सुरक्षा की मांग रखी गई। इसके बाद कर्मचारियों ने एसएसपी संजय वर्मा से भी मुलाकात की।

इस मौके पर मनोज कुमार, बृजेंद्र कुमार, इशिता शर्मा, संजय गोयल, सुमन, अभिषेक चौधरी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। डीएम ने निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया है। उधर, प्रबंध समिति की ओर से पूर्व प्रधानाचार्य के आवास पर बैठक की सूचना का नोटिस और मीमो चस्पा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed