फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   polution check

अब वाहन चालकों को देवबंद में मिलेगा प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र

Tue, 28 Jan 2020 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
polution check
देवबंद में मिलेगा वाहन प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र
विज्ञापन

देवबंद। लोक कल्याण समिति ने अतिथि गृह के सामने प्रदूषण जांच केंद्र खोला। इसका उद्घाटन विधायक ब्रिजेश सिंह ने फीता काटकर और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी ने नारियल तोड़कर किया।

कार्यक्रम में विधायक ब्रिजेश सिंह ने कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के नियमानुसार प्रत्येक वाहन का प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र होना जरूरी है अन्यथा पकड़े जाने पर वाहन स्वामी को भारी जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने ुकहा सामाजिक संस्था लोक कल्याण सेवा समिति ने प्रदेश सरकार से मान्यता लेकर नगर में प्रदूषण जांच केंद्र खोलकर जनसुविधा उपलब्ध कराई है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी ने कहा कि वाहन स्वामियों को प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र लेने के लिए सहारनपुर, मुजफ्फरनगर अथवा रुड़की जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा उन्हें देवबंद में ही उपलब्ध होगी। इससे वाहन स्वामी परेशानी से बच सकेंगे। इस दौरान मुस्लिम फंड के प्रबंधक सुहैल सिद्दीकी, पूर्व राज्यमंत्री हुलाश राय सिंघल, डॉ. डीके जैन, राजकिशोर गुप्ता, विपिन गर्ग, रामपाल सिंह, विकास त्यागी, पंकज त्यागी और अशोक गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। इसमें व्यापारी नेता अजय सिंघल, विपिन भारतीय, राजेश गुप्ता, विनोद प्रकाश गुप्ता, देवीदयाल शर्मा, विनय कुच्छल, डीएन शर्मा, अजय जैन, नीरज कंसल, राजीव शर्मा, मनोज गर्ग, मनोज बंसल, माहिर हसन, कुलदीप चौहान, भूदत्त शर्मा, जाहिद हसन आदि रहे।
विज्ञापन

र्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed