{"_id":"5e7a38628ebc3e76ab743d3e","slug":"pollution-level-reduced-due-to-lock-down-muzaffarnagar-news-mrt4751722166","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन से कम हुआ प्रदूषण का स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन से कम हुआ प्रदूषण का स्तर
विज्ञापन
लॉक डाउन से कम हुआ प्रदूषण का स्तर
मुजफ्फरनगर। रविवार को जनता कर्फ्यू और इसके बाद लगी पाबंदियों से प्रदूषण भी दूर हुआ है। जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 128 पर तक आ गया है।
कोरोना के खतरे को लेकर लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वाहन पूरी तरह बंद हैं और फैक्टरियां भी बंद हैं। धुआं और धूल नहीं होने से प्रदूषण का स्तर काफी गिर गया। मंगलवार को जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 128 पर रहा सामान्य दिनों में यह 200 से ऊपर रहता था। दिवाली के बाद तो मुजफ्फरनगर देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हो गया था। उस समय एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से भी ऊपर पहुंच गया था। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन तो प्रदूषण का स्तर और भी कम हो गया है। एयर क्वालिटी इंडेक्स मात्र 80 पर आ गया था। इसके बाद लोगों की थोड़ी आवाजाही बढ़ी तो प्रदूषण भी बढ़ने लगा। एक बार फिर जिले में लॉकडाउन हो गया है। वाहन नहीं चल रहे हैं। इससे वायु प्रदूषण में और कमी आने की संभावना है।