फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pollution is deteriorating condition, fever is bothering

प्रदूषण बिगाड़ रहा हालत, बुखार कर रहा परेशान

Tue, 15 Nov 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Pollution is deteriorating condition, fever is bothering
जिला चिकित्सालय में फीवर हेल्प डेस्क पर लगी मरीजो की कतार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जैसे-जैसे मौसम में बदलाव हो रहा है, वैसे-वैेसे बीमारी लोगों को जकड़ रही है। बदलते मौसम और मच्छरों के कारण लोग वायरल और डेंगू बुखार की चपेट में आ रहे हैं। उधर, प्रदूषण की वजह से भी सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सक का कहना है कि हवा खराब होने के कारण सांस के मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में इन दिनों मरीजों की भरमार है। हर ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार देखी जा सकती है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल और डेंगू बुखार से पीड़ित है। रोजाना तीन हजार के करीब मरीज ओपीडी में परामर्श ले रहे हैं। वहीं, रोजाना 50 से ज्यादा मरीज बुखार की जांच करा रहे है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. फैसल सिद्दीकी ने बताया कि मौसम बदलने की वजह से लोगों को वायरल की शिकायत हो रही है। इसी के साथ मच्छर पनपने से डेंगू के मरीज भी बढ़ रहे हैं। मरीजों को जोड़ो में दर्द, आंखों में दर्द, सिर में दर्द, बदन दर्द के साथ थकान होने जैसी शिकायत होती है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और खराब हवा की वजह से लोगों को सांस में भी दिक्कत हो रही है। सांस के मरीजों की संख्या कुछ दिनों में बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
फिजिशियन डॉ. फैसल सिद्दीकी ने कहा कि जरा भी लापरवाही लोगों की परेशानी का बढ़ा सकती है। इसलिए अपने आस-पास साफ-सफाई रखें। कहीं भी पानी इकट्ठा ना होने दें। बासी खाना खाने से बचें। लिक्विड का इस्तेमाल करें। बाहर का खाना ना खाएं। पानी को अच्छे से उबालकर ही पीएं। उन्होंने कहा कि तेज बुखार होने पर अक्सर लोग कंबल में लेट जाते है, जिससे शरीर और ज्यादा तप जाता है, इससे दिमागी बुखार होने का खतरा रहता है। इसलिए इस दौरान ठंडे पानी से सिकाई करें।
पिछले पांच दिनों में मरीजों ने लिया परामर्श
दिनांक नए मरीज पुराने मरीज कुल मरीज
08 नवंबर 1604 1123 2727
09 नवंबर 2608 1719 4327
10 नवंबर 2903 2032 4935
11 नवंबर 2608 1825 4433
12 नवंबर 2700 1890 4590
कुल 12423 8695 21012
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed