फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pollution increased again, AQI at 356

फिर बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई 356 पर

Sun, 03 Nov 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Pollution increased again, AQI at 356
मेरठ रोड पर धुधं से गुजरते वाहन सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
फिर बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई 356 पर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में प्रदूषण का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा। बीते दो-तीन दिन से कुछ राहत के बाद रविवार को फिर से हवा में जहरीले धुएं का स्तर बढ़ गया और एक्यूआई 356 पर पहुंच गया। सुबह घनी धुंध छाई रही और शाम को भी हालात ऐसे ही रहे। दिन में हवा चलने से थोड़ी राहत महसूस की गई।

दिवाली के बाद अचानक जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया था और एक्यूआई 450 तक पहुंच गया था। इस तीन-चार दिन से इसमें गिरावट आ रही थी। शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 330 पर आ गया था, लेकिन रविवार को एक बार फिर से प्रदूषण में बढ़ोतरी हो गई। शनिवार शाम छह से रविवार की सुबह बजे तक मैनुअल मशीन से वायु प्रदूषण की जांच की गई तो एक्यूआई 356 दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में धुंध छाई हुई थी। रविवार को स्कूलों का अवकाश था, इसलिए सड़कों पर ज्यादा भीड़भाड़ भी नहीं रही। सुबह कंपनी बाग में घूमने आने वालों की संख्या भी कम ही रही। दोपहर में हवा चली तो मौसम थोड़ा साफ हुआ, लेकिन शाम को फिर से धुंध घिर आई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय के अवर अभियंता विपुल कुमार ने बताया कि प्रदूषण को कम करने के लिए भोपा एवं जानसठ रोड पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

----------
बीते दिनों का एक्यूआई
30 अक्तूबर 330
31 अक्तूबर 430
01 नवंबर 320
02 नवंबर 330
03 नवंबर 356

भोपा रोड पर चिमनी से निकलता धुआ।

भोपा रोड पर चिमनी से निकलता धुआ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed