{"_id":"6466392174830b248004f586","slug":"pollution-control-board-sealed-genus-paper-factory-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-439-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जीनस पेपर फैक्टरी को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जीनस पेपर फैक्टरी को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किया सील
विज्ञापन
पेपर मिल में सिलिगं की कार्यवाही करते प्रदूषण विभाग के कर्मचारी।
- प्रदूषित पानी नाले में डाले जाने के बाद की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में प्रदूषण नियंत्रण विभाग की फैक्टरियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जीनस पेपर एंड बोर्ड फैक्टरी को सील कर दिया है। फैक्टरी का प्रदूषित जल नाले के माध्यम से हिंडन नदी में जा रहा था। जांच के बाद कार्रवाई की गई।
हिंडन नदी एवं काली नदी के जल प्रदूषण को नियंत्रित किए जाने का शासन के निर्देश पर अभियान चल रहा है। ऐसे उद्योग, जो अशुद्धिकृत उत्प्रवाह को काली नदी एवं हिंडन नदी में डाल रहे है, उन्हें सील करने की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि हिंडन नदी में प्रदूषण का मुख्य स्रोत काली नदी पश्चिमी है, जिसके कैचमेंट एरिया में मुख्यत: पल्प एंड पेपर उद्योग संचालित हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नियमित रूप से रात्रि में भी धंधेड़ा नाले और बेगराजपुर नाला का निरीक्षण किया जा रहा है। जीनस पेपर एंड बोर्ड फैक्टरी से नाले में प्रदूषित जल गिरता हुआ पाया गया। इसके बाद फैैक्टरी के बंदी आदेश जारी किए गए। क्षेत्रीय अधिकारी की ओर से सीलिंग की कार्रवाई करते हुए फैक्टरी को बंद कर दिया गया।