फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Political parties, social organizations celebrated Republic Day

राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों ने मनाया गणतंत्र दिवस

Fri, 28 Jan 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Political parties, social organizations celebrated Republic Day
राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों ने मनाया गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर राजनीतिक दलों के कार्यालयों, सामाजिक संगठनों ने भी ध्वज फहराया। भारतीय संविधान की सभी ने तारीफ की। महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पर प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने ध्वजारोहण किया।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बसपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने झंडा फहराया। इस अवसर पर सत्यप्रकाश, जियाउर्रहमान आदि मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने ध्वज फहराया। रालोद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने झंडा फहराया। जिला पंचायत में अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने ध्वज फहराया। निर्वाल ने सभी जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन

नगरपालिका में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने झंडारोहण किया। उन्होंने शहर की जनता को गणतंत्र की बधाई दी। जिला सहकारी बैंक में सभापति सत्यपाल सिंह, संचालक दिनेश बालियान, वरिष्ठ महाप्रबंधक प्रवीण कुमार ने ध्वजारोहण किया। दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने ध्वज फहराया। संचालन श्याम सिंह सैनी ने किया। गांधी आश्रम खादी भंडार कचहरी रोड पर होतीलाल शर्मा ने तिरंगा फहराया। कल्याणकारी अंबेडकर समिति ने कचहरी गेट पर अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर गणतंत्र दिवस मनाया। पूर्व विधायक महावीर आजाद, भंवर सिंह तेजयान, बाबू सिंह बौद्ध, दलेल सिंह आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल ने शिवचौक पर हनुमान मंदिर परिसर में गणतंत्र दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने झंडारोहण किया। राष्ट्रीय महासचिव अरुण प्रताप सिंह, कमल नारायण, रमेश पांचाल, पंकज त्यागी, हेमंत ग्रोवर, पंकज ठाकुर आदि मौजूद रहे। वैश्य सभा के गुदड़ी बाजार स्थित कार्यालय पर कृष्णगोपाल मित्तल ने ध्वजारोहण किया। अजय सिंघल, गिरवर सिंह गुप्त, योगेश सिंघल, सेवराम गर्ग, देवेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे। आर्यकन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या कुसुमलता ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed