फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   political news

Muzaffarnagar News: सियासी मोह में मीरापुर, एक तरफ पत्नी और दूसरी तरफ पुत्री

Sun, 08 Feb 2026 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
political news
बिजनौर सांसद चंदन चौहान अपनी पत्नी य​शिका चौहान के साथ : फाइल फोटो
मुजफ्फरनगर। भले ही विधानसभा चुनाव अगले साल प्रस्तावित हो लेकिन सियासी सरगर्मियां जोर पकड़ने लगी हैं। मीरापुर विधानसभा सीट पर रालोद के बिजनाैर सांसद चंदन चौहान और विधायक मिथलेश पाल के बीच रह-रहकर सियासी टकराव दिख रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों ही मोरना चीनी मिल के नए प्लांट की स्वीकृति पर श्रेय को लेकर दोनों आमने-सामने आ गए। बिजनौर के सांसद इस सीट से अपनी पत्नी और वर्तमान विधायक मिथलेश पाल अपनी बेटी के सियासी ख्वाब बुनने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

परिसीमन के बाद चंदन चौहान ने पहला विधानसभा चुनाव खतौली सीट से लड़ा लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह मीरापुर सीट पर लौटे, यहां सपा-रालोद गठबंधन में रालोद का टिकट लेने में कामयाब रहे और 2022 में विधानसभा पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में वह बिजनौर से सांसद बन गए। मीरापुर के उपचुनाव में अपनी पत्नी यशिका चौहान के लिए टिकट की पैरवी की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रालोद के टिकट पर यहां भाजपा में सक्रिय मिथलेश पाल को चुनाव लड़ाया गया और वह जीतकर विधानसभा पहुंच गई।

अब दोनों ही परिवार भविष्य की राजनीति के लिए अपने-अपने परिवार के सदस्य के लिए समीकरण बना रहे हैं। यही वजह है कि बार-बार टकराव की स्थिति बन जाती है।

बिजनौर सांसद चंदन चौहान अपनी पत्नी यशिका चौहान के साथ : फाइल फोटो

बिजनौर सांसद चंदन चौहान अपनी पत्नी यशिका चौहान के साथ : फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed