फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   political news

Muzaffarnagar News: शाखा प्रतिनिधियों को मिला प्रमाणपत्र, जीत पर जश्न

Fri, 23 Jan 2026 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
political news
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड सदर के शाखा प्रतिनिधि पद पर प्रमोद राठी के निर्विरोध निर्वाचन पर खुशी मनाई गई। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने आवास पर स्वागत किया।
विज्ञापन

अग्रवाल ने कहा कि राठी का निर्विरोध चुना जाना उनकी सादगी, जनसेवा के प्रति समर्पण और किसानों के बीच मजबूत विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि राठी के नेतृत्व में बैंक नई ऊंचाइयों को छुएगा और किसानों के हितों की रक्षा करेगा।
विज्ञापन

समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ नवनिर्वाचित प्रतिनिधि का भव्य स्वागत किया। पुष्पमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी साझा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजू त्यागी को मिला प्रमाणपत्र : चरथावल। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड चरथावल शाखा पर प्रतिनिधि के चुनाव में भाजपा समर्थित अंजू त्यागी पत्नी कुबेरदत्त त्यागी निर्विरोध घोषित हो गई। इस शाखा से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान का गांव कुटबी आता है। इनके सामने अन्य नामांकन नहीं आया था। बृहस्पतिवार को ब्लॉक पर निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार (सहायक अभियंता सिंचाई विभाग) एवं शाखा प्रबंधक एसपी सिंह ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया।

कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक प्रांगण में जश्न मनाया। मिठाई बांटी। इस शाखा से बघरा और चरथावल ब्लॉक के 120 गांव है।
बी पैक्स सभापति भूषण त्यागी, पूर्व सभापति कुक्कू त्यागी, नालंदा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन विनेश त्यागी, तरुण त्यागी, मनीष गर्ग, प्रशांत त्यागी, अनुज त्यागी, राधे लाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष भोपाल पाल, रमेश त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed