{"_id":"62f69c58c858090bd86d88da","slug":"policemen-ran-a-lot-in-the-half-marathon-the-winner-honored-muzaffarnagar-news-mrt6009487190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफ मैराथन में खूब दौड़े पुलिसकर्मी, विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफ मैराथन में खूब दौड़े पुलिसकर्मी, विजेता सम्मानित
विज्ञापन
नगर के शिव चौक से तिरंगा रुट मार्च निकालते होम गार्ड व पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा कार्यक्रम में पुलिस की हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी सुशील कुमार, पुष्पेंद्र, प्रमोद, नरेश और गौरव को पुरस्कृत किया गया ।
पांच किमी की हाफ मैराथन दौड़ को एसएसपी विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस लाईन मैदान से झंडी दिखाकर रवाना किया । दौड़ में सीओ सिटी कुलदीप कुमार, सीओ मण्डी हिमांशु गौरव, सीओ देवव्रत बाजपेयी और सीओ डॉ. रविशंकर मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अपने हाथ में तिरंगा लेकर दौडे़। दौड़ पुलिस लाईन से शहर के मुख्य मार्गों से होकर पुलिस लाईन के मंदिर परिसर पर पहुंच कर समाप्त हुई । मैराथन दौड़ का उद्देश्य आम जन-मानस में तिरंगे के प्रति सम्मान तथा देश के प्रति राष्ट्रीयता की भावना जागृत करना था। दौड़ में पहले पांच स्थानों पर रहे पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
जनता को संबोधित किया और तिरंगा यात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर एसएसपी विनीत जायसवाल ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से आम-जनमानस को संबोधित किया। पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जनता द्वारा दिए गए जन सहयोग एवं योगदान के लिए आभार भी जताया। शाम के समय शहर में तिरंगा पैदल यात्रा निकाली गई। सी-प्लान एप के माध्यम से जनपद के करीब 21 हजार नागरिकों को पुलिस के साथ जोड़ा गया है। उधर, शाम के समय शिव चौक से शहर में एसएसपी विनीत जायसवाल के नेतृत्व में सभी पुलिस अधिकारियों ने शहर के पुलिसकर्मियों ने तिरंगा हाथों में लेकर पैदल यात्रा निकाली। इसके बाद तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक नुमाइश कैंप पहुंचीं, जहां मेरठ से आए पीएसी के जवानों ने देशभक्ति की धुन बजाई।