फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Policemen accused of assaulting procession

Muzaffarnagar News: शोभायात्रा में पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप

Thu, 06 Apr 2023 07:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
Policemen accused of assaulting procession
एसपी देहात की की गई शिकायत, जांच सीओ बुढ़ाना को सौंपी गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गांव चांदपुर में महर्षि कश्यप शोभायात्रा के दौरान ग्रामीणों ने दरोगा और पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया हैं। एसपी देहात से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई। मामले की जांच सीओ बुढ़ाना को दी गई हैं।
शाहपुर क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी गौरव कश्यप, संजू कुमार, सागर, स्वाति, प्रविना, रीतू, सीमा, रीना, मंजू, मोहित आदि दर्जनों लोग बृहस्पतिवार को पहले डीएम कार्यालय और बाद में एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी देहात को एक शिकायती पत्र दिया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बुधवार को महर्षि कश्यप शोभायात्रा निकाली गई थी। कुछ शरारती तत्वों ने उपद्रव करने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस बारे में शोभायात्रा में मौजूद दरोगा और पुलिसकर्मियों से शिकायत की गई। आरोप हैं कि शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने उनके साथ ही मारपीट और गाली गलौज की। सभी लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच सीओ बुढ़ाना को दी गई हैं। जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रैन बसेरे में मिला मृत युवक
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल के रैन बसेरा में लगभग 25 वर्षीय युवक का शव मिला है। काफी प्रयासों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed