{"_id":"5fa83ef58ebc3e9b8a15ae64","slug":"police-will-work-with-the-administration-to-stop-sand-mining-muzaffarnagar-news-mrt510179813","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत खनन रोकने को प्रशासन के साथ काम करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत खनन रोकने को प्रशासन के साथ काम करेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेत खनन रोकने के लिए प्रशासन के साथ काम करेगी पुलिस
मुजफ्फरनगर। आगरा जनपद में खनन माफिया द्वारा पुलिसकर्मी को कुचलकर मार डालने की घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को प्रशासन के साथ मिलकर ही खनन रोकने के निर्देश दिए हैं।
आगरा जनपद में खनन माफिया द्वारा शनिवार रात एक पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला गया। इस मामले को लेकर एसएसपी अभिषेक यादव ने रविवार को सभी थाना प्रभारियों को आदेश जारी किए हैं। इसके तहत सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खनन रोकने का काम संबंधित विभाग का है। ऐसे में पुलिस अपनी तरफ से ऐसा कोई काम न करे कि विभाग की प्रतिष्ठा पर आंच आए या किसी पुलिसकर्मी की जान जोखिम में पड़े। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को खनन रोकने के लिए प्रशासनिक अफसर के निर्देशन में अथवा खनन विभाग की टीम के साथ मिलकर ही काम करने के निर्देश दिए हैं।