{"_id":"60709d9d8ebc3e593a18a146","slug":"police-will-monitor-vehicles-from-haridwar-itself-muzaffarnagar-news-mrt533772562","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार से ही वाहनों पर नजर रखेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार से ही वाहनों पर नजर रखेगी पुलिस
विज्ञापन
उत्तराखंड में जोडे़ गए पुरकाजी नगर पंचायत के कैमरे
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
हरिद्वार से ही वाहनों पर नजर रखेगी पुलिस
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। उत्तराखंड पुलिस कुंभ मेले के आगामी 12 व 14 अप्रैल को होने वाले शाही स्नान के मद्देनजर हरिद्वार में बैठ कर ही पुरकाजी से गुजरने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों पर नजर रखेगी।
कुंभ के शाही स्नान में दिल्ली, हरियाणा, गुजरात व महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके चलते कुंभ आईजी व एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय करीब दो सप्ताह पूर्व नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर चेयरमैन जहीर फारूकी से मिले थे। उन्होंने चेयरमैन से कुंभ के लिए पुरकाजी से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों का लिंक मांगा था।
शनिवार को नगर पंचायत द्वारा हरिद्वार में स्थापित किए गए कुंभ हेडक्वार्टर को अपने यहां लगे सीसीटीवी कैमरों का लिंक दे दिया गया। चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि स्थानीय अफसरों के निर्देश पर हरिद्वार एसपी प्रदीप राय को नगर पंचायत के सभी 32 सीसीटीवी कैमरों व 40 स्पीकरों का लिंक दे दिया गया है। पुरकाजी में लगे सभी कैमरे व स्पीकर अब सीधे हरिद्वार स्थित कुंभ के हेडक्वार्टर से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
वाहनों को नियंत्रित करने के लिए बाईपास पहुंची उत्तराखंड पुलिस
पुरकाजी। पुरकाजी हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को नियंत्रित करने के लिए उत्तराखंड पुलिस शुक्रवार को ही कस्बे में पहुंच गई। यहां उत्तराखंड पुलिस व आरआरएफ के जवानों ने बाईपास स्थित गांव फलौदा के कट पर डेरा जमा दिया है। टीम प्रभारी इंस्पेक्टर रामकिशोर अकलानी ने बताया कि फिलहाल वाहनों को लेकर हेडक्वार्टर से किसी तरह के निर्देश नहीं मिले हैं। जैसे दिशा-निर्देश मिलेंगे, उसी के तहत वाहनों को कुंभ के लिए आगे निकाला जाएगा।