{"_id":"66ba6c7a4de2566ff804fa84","slug":"police-will-bring-the-three-robbers-who-surrendered-on-remand-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-127919-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आत्मसमर्पण करने वाले तीन लुटेरों को रिमांड पर लाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आत्मसमर्पण करने वाले तीन लुटेरों को रिमांड पर लाएगी पुलिस
Tue, 13 Aug 2024 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस सराफ फख्ररूल हसन के घर डकैती प्रकरण में कोर्ट में आत्मसमर्पण कर जेल जाने वाले तीनों लुटेरों को रिमांड पर लाएगी। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर रोड पर 15 जुलाई को नूर ज्वेलर्स के मालिक फखरुल हसन के घर परिजनों को बंधक बनाकर लाखों की डकैती की घटना की गई थी। एसओजी टीम की मदद से शहर कोतवाली पुलिस ने चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार किए थे। इस मामले में पुलिस ने 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें चार महिलाएं भी शामिल रही है। गिरोह में एक ही परिवार के भी कई सदस्य शामिल रहे हैं। तीन बदमाशों पर पुलिस ने बुढ़ाना निवासी मुदस्सिर, इमरान और शाहरुख पठान पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। जो कोर्ट में आत्मसमर्पण कर जेल चले गए थे।
सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट से आदेश लेकर रिमांड पर लाकर जेवर बरामद किए जाएंगे। कोर्ट में आवेदन करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।