{"_id":"5ea06fb68ebc3e906d3cd84b","slug":"police-took-young-man-and-his-partner-from-noida-muzaffarnagar-news-mrt4787826131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएड़ा से आए युवक की सूचना पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम परासौली पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएड़ा से आए युवक की सूचना पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम परासौली पहुंची
विज्ञापन
बुढ़ाना के गांव परासौली में नोएडा से आए युवक को अपने साथ ले गई स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नोएडा से आए युवक और उसके साथी को ले गई पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना/परासौली (मुजफ्फरनगर)। नोएडा से अपने गांव परासौली पहुंचे युवक की सूचना पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम नोएडा से आए युवक और उसके साथी को एंबुलेंस से अपने साथ ले गई। चिकित्सकों की टीम ने बताया कि दोनों साथियों की विभिन्न जांच के बाद आगे की कार्रवाई निश्चित की जाएगी।
कोतवाल क्षेत्र के गांव परासौली निवासी दीपक (23) पुत्र रामबीर नोएड़ा में कार्य करता है। मंगलवार को शाम दीपक बाइक द्वारा अपने गांव परासौली आया था। नोएडा से गांव परासौली पहुंचे युवक की सूचना पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को मिली। सूचना मिलते ही चिकित्सकों की टीम व पुलिस बुधवार को गांव परासौली पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि दीपक नोएडा से आकर गांव के अपने साथी अंकित के साथ रह रहा था। दोनों ने आपस में हाथ मिलाया तथा गले मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दीपक व अंकित को बुलाया। परिजनों को दोनों के बारे में सूचना दी। एंबुलेंस द्वारा चिकित्सकों की टीम दोनों दोस्तों को अपने साथ ले गई। पुलिस व चिकित्सकों ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग में दोनों दोस्तों में सामान्य से अधिक तापक्रम पाया गया है। दोनों की विभिन्न जांच करवाने के बाद ही उन्हें आइसोलेशन वार्ड अथवा घर पर क्वारंटीन किया जाएगा। इसका निर्णय जांच रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा।