फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police took away the decapitated body, made the young man sit in the police station

Muzaffarnagar News: मंसूरपुर/ मुजफ्फरनगर - सिर कटी लाश ले गई पुलिस, युवक को थाने में बैठाया

Fri, 15 Sep 2023 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 15 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police took away the decapitated body, made the young man sit in the police station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसूरपुर/ मुजफ्फरनगर। मेरठ में बरामद हुई सिर कटी लाश को लेकर पुलिस ने खूब फजीहत झेली। गांव नोना से संदिग्ध हालात में लापता युवक-युवती के चंडीगढ़ से बरामद होते ही पुलिस ने गांव की दौड़ लगाई। मेरठ पुलिस शव को वापस ले गई। मोंटी के जिंदा होने से परिजनों ने राहत की सांस ली। युवती का मेडिकल कराने के बाद बयान के लिए कोर्ट ले जाया गया, लेकिन किन्हीं कारणों से बयान नहीं हो सके। पुलिस ने युवती को वन स्टाप सेंटर में रखा है।
नोना गांव से अनुसूचित जाति के लापता युवक-युवती को थाना पुलिस तलाश रही थी, लेकिन दौराला थाना क्षेत्र में एक युवक का सिर कटा शव मिलने के बाद परिजनों ने मृतक की पहचान मोंटी के रूप में की। दौराला थाने पहुंचे शव को अपने बेटे का बताते हुए पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर रात गांव में ले आए थे। वहां उन्होंने कई घंटे हंगामा कर युवती के परिजनों पर हत्या के आरोप लगाए थे। आधी रात तक हंगामा किया गया। आधी रात में युवक-युवती को पुलिस ने चंडीगढ़ से बरामद कर दौराला पुलिस को सूचना दी तो कुछ ही देर में नोना पहुंचकर दौराला पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और अपने साथ ले गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा बंद कर दिया।
विज्ञापन

युवती का मेडिकल कराया, युवक से की पूछताछ
बुधवार देर रात पुलिस युवक-युवती को मंसूरपुर थाने ले आई। बृहस्पतिवार सुबह युवती पक्ष के लोगों ने पहुंच कर बेटी से मुलाकात की। इसके बाद पुलिस ने युवती का खतौली सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद बयान के लिए मुजफ्फरनगर कोर्ट ले जाया गया, लेकिन किन्हीं कारणों से बयान नहीं हो पाए। उधर, पुलिस ने युवक से भी पूछताछ की। युवती के बयान दर्ज न होने के कारण उसे पुलिस सुरक्षा में वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। शुक्रवार को युवती के बयान दर्ज कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा करने वाले आठ लोगों का चालान
युवक का शव गांव में लाने के बाद अनेक तरह के आरोप लगाते हुए युवक पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया था जो समझाने पर भी मान नहीं रहे थे। ऐसे आठ लोगों सुनील कुमार, गोविंद, सुमित, अरविंद, रजनी कांत, संदीप, मनीष,सचिन को हिरासत में लेकर उनका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
यह था मामला
नोना गांव निवासी युवक-युवती 29 अगस्त को लापता हो गए थे। युवती के परिजनों ने गांव के ही मोंटी के खिलाफ 31 अगस्त को उनकी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दोनों को तलाश रही थी।

------ कोट
चंडीगढ़ से बरामद करने के बाद मेडिकल करा युवती को कोर्ट में बयान के लिए ले जाया गया था, लेकिन बयान नहीं हो सके। युवती को वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। शुक्रवार को युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान व विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी - डाॅ. रवि शंकर, सीओ खतौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed