फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police takes action against the needless people

बेवजह घूमने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 19 Apr 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Police takes action against the needless people
बेवजह घूमने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

शाहपुर। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते पुलिस ने सख्ती बरतने के साथ बेवजह घूमने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते कस्बे की पुलिस चौकी सहित थानाक्षेत्र की सभी पुलिस चौकियों के अलावा कसेरवा नहर व बसी रजबहे सहित कई स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जरूरी सामान खरीदने वाले लोगों को ही कस्बे में आने की अनुमति दी गई। इसके अलावा बेवजह घूमने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कर दर्जनों वाहनों के चालान किए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि इस दौरान जिन लोगों ने मास्क नहीं लगा रखा था, उनको नसीहत किया गया। पुलिस की सख्ती के चलते कस्बे में सन्नाटा पसरा हुआ है।
जरूरतमंद लोगों को वितरित किया राशन
शाहपुर। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने एसडीएम बुढ़ाना से अनुमति लेने के बाद कस्बे में बेसहारा लोगों को राशन वितरित किया। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल उर्फ बच्ची सैनी ने बताया कि एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र सिंह से अनुमति लेकर कस्बे में सैकड़ों परिवारों को घर-घर जाकर सूखा राशन वितरित किया। आटा, दाल, चावल, खाद्य तेल, मसाले व आलू, प्याज आदि दिया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ने लोगों से लॉकडाउन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ मास्क का प्रयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें
शाहपुर। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों व छात्रों के अभिभावकों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने का आह्वान किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल ने ब्लॉक के सभी प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूलों के अलावा मान्यता प्राप्त व सीबीएसई बोर्ड सहित अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों से कोरोना वायरस को लेकर बनाए गए आरोग्य सेतु एप को तत्काल डाउनलोड करने के निर्देश दिए। बीईओ ने सभी शिक्षकों से कहा कि वे अपने विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों व उनके अभिभावकों से संपर्क कर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed