फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police stopped youth returning from Dubai, left after investigation

दुबई से लौट रहे युवकों को पुलिस ने रोका, जांच के बाद किया रवाना

Sun, 22 Mar 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police stopped youth returning from Dubai, left after investigation
दुबई से लौट रहे युवकों को पुलिस ने रोका, जांच के बाद किया रवाना
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। दुबई से अपने घर लौट रहे उत्तराखंड निवासी युवकों को पुलिस ने बॉर्डर पर रोक लिया। युवकों द्वारा अपनी जांच दिल्ली में होने की बात बताने पर भी पुलिस ने युवकों को नहीं जाने दिया। पुलिस ने युवकों को पुरकाजी पीएचसी पर लाकर उनकी जांच कराने के बाद ही उन्हें जाने दिया गया।
उत्तराखंड के टिहरी व ऋषिकेश निवासी युवक विनोद सिंह पुत्र वीर सिंह , पंकज सिंह पुत्र धनसिंह , धनबीर सिंह पुत्र कुँवर सिंह , विनोद जाटोड़ी पुत्र जगमोहन , प्रदीप सिंह पुत्र डबल सिंह , भगत सिंह पुत्र पंचम सिंहदुबई होटलों में कुकिंग का काम करते हैं। वह लोग दुबई से वापस दिल्ली आए, जहां पर जांच होने के बाद वह लोग टैक्सी से दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। रविवार दोपहर करीब 10 बजे पुरकाजी पुलिस ने उन्हें भूराहेड़ी पुलिस चेकपोस्ट पर रोक लिया। युवकों ने पुलिस को अपने हाथों पर लगी जांच मोहर दिखाकर बताया कि उनकी दिल्ली में जांच हो चुकी है। मगर, पुलिस ने बिना जांच के उन्हें जाने देने से इंकार कर दिया। उसके बाद पुलिस युवकों को लेकर पुरकाजी पीएचसी पहुंची और उनकी जांच कराई। जहां पर डाक्टर अरुण द्वारा जांच रिपोर्ट सही बताए जाने के बाद ही युवकों को जाने दिया गया। उधर, क्षेत्र के गांव अब्दुल पुर निवासी नीटू पुत्र प्रवीण व जोनी पुत्र धर्मपाल मुंबई से लौटे थे, जिनकी पुलिस द्वारा जांच कराकर उन्हें गांव भेज दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा कस्बा निवासी डाक्टर श्रवण की पुत्री आकांक्षा व दामाद विवेक पुत्र दिग्विजय सिंह निवासी पटना बिहार जो मुंबई से आए थे। उनकी जानकारी मिलने पर पीएचसी प्रभारी डाक्टर पूनम पुलिस फोर्स के साथ उनके आवास पर पहुंची और दोनों की स्वास्थ्य की जांच की। डाक्टर पूनम ने बताया जांच में सब कुछ सही पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed