फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police stopped the Congress march, leading to a scuffle.

Muzaffarnagar News: पुलिस ने रोकी कांग्रेस की पदयात्रा, हुई नोकझोंक

Sun, 03 May 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the Congress march, leading to a scuffle.
मोरना में किसान नोजवान बचाओ यात्रा में नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : 1
मुजफफरनगर। यूथ कांग्रेस की किसान और नौजवान बचाओ यात्रा को अनुमति नहीं होने का हवाला देकर पुलिस ने कंपनी बाग पर शुरू होते ही रोक दिया। किसान ट्रेड डील और अग्निवीर योजना को रद्द करने की मांग को लेकर यात्रा निकाली जा रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक के बाद धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस का विरोध जताते हुए कंपनी बाग पर धरना दिया। एसडीएम को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने 21 दिवसीय किसान नौजवान बचाओ यात्रा सहारनपुर से शुक्रवार को शुरू हुई। जो शनिवार देर शाम कंपनी बाग मुजफ्फरनगर पहुंची। यहां से यह पैदल यात्रा अहिल्याबाई चौक तक जानी थी। यात्रा को अनुमति नही मिली थी जिस कारण नगर के चारों थानों की पुलिस वहां पहुंची और यात्रा को रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने यात्रा में मौजूद कार्यकर्ताओं को चारों ओर से घेर लिया, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक व धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस की सख्ती के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए और नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष सत्यपाल कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, यात्रा के समन्वयक डॅा.संजीव शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव राकेश पुंडीर, अब्दुल्ला आरिफ ने कहा कि प्रशासन लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रहा है। यात्रा को जबरन रोका गया है। सहारनपुर से हुई यात्रा को मुजफ्फरनगर होते हुए मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, दिल्ली तक जाना था।

सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना था कि पदयात्रा बिना अनुमति निकाली जा रही थी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया।
देर शाम एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी धरने पर पहुंचे। उन्होंने वार्ता की इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन दिया। इस दौरान मनोज राठी, हरेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे। इसके बाद सहारनपुर से चलकर यात्रा में मुजफ्फरनगर पहुंचे विशाल चौधरी, पारस शुक्ला, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, सलमान सईद, आकाश त्यागी, रजत यादव यात्रा में बागपत के लिए रवाना हो गए।

मोरना में किसान नोजवान बचाओ यात्रा में नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद

मोरना में किसान नोजवान बचाओ यात्रा में नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed