फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police station road jammed due to overturning of truck on canal bridge

नहर पुल पर ट्रक पलटने से थानाभवन मार्ग जाम

Wed, 16 Feb 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Police station road jammed due to overturning of truck on canal bridge
चरथावल में नहर पुल पर ट्रक पलटने से थानाभवन मार्ग पर वाहनों का जाम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नहर पुल पर ट्रक पलटने से थानाभवन मार्ग जाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। मुजफ्फरनगर के बामनहेरी गोदाम के लिए हरियाणा से आ रहा राशन के गेहूं से लदा ट्रक चरथावल नहर पुल पर पलट गया। मंगलवार को सुबह थानाभवन मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ घंटों वाहनों का जाम लग गया। छात्र-छात्राओं और दैनिक यात्रियों को जाम में मुश्किलों को सामना करना पड़ा।

सोमवार रात करीब 12 बजे एक गेहूं से लदा ट्रक चरथावल नहर पुल पर बीच में पलट गया था। इसी वजह से सरकारी राशन के गेहूं की बोरियां सड़क और नहर में बिखर गईं। रात में वाहनों की क्षमता कम होने से ट्रक के बराबर से वाहन निकलते रहे। लेकिन मंगलवार अलसुबह आवाजाही बढ़ने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार जाम में फंस गई। यह मार्ग चरथावल से थानाभवन जाने के लिए मुख्य मार्ग है। इस मार्ग से करीब 15 गांवों से कस्बे में आधा दर्जन विद्यालयों की बसें बच्चों को लेकर स्कूल आती है। वह भी जाम में फंस गई। गन्ने से लदे ट्रक और ट्रॉले, प्राइवेट सवारी से भरी बसों में कई घंटे तक जाम में रही। कस्बा प्रभारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने चरथावल स्थित एफसीआई के गोदाम से श्रमिकों को बुलाकर सड़क पर बिखरी बोरियों और ट्रक को हटवाया। उसके बाद आवागमन सुचारु हुआ। अनमोल सिंघल, राकेश वशिष्ठ, छात्र पंकज, अमित आदि का कहना है वाहनों की तादात बढ़ने से नहर के संकरे पुल पर आए दिन हादसे होते हैं।

चरथावल में नहर पुल पर ट्रक पलटने से थानाभवन मार्ग पर वाहनों का जाम।

चरथावल में नहर पुल पर ट्रक पलटने से थानाभवन मार्ग पर वाहनों का जाम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed