फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police should lobby hard in court to get the accused punished: ADG

आरोपियों को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में कड़ी पैरवी करे पुलिस : एडीजी

Tue, 29 Apr 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Police should lobby hard in court to get the accused punished: ADG
चार्ज संभालने के बाद पहली बार मुजफ्फरनगर पहुंचे एडीजी भानू भास्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मेरठ जोन के एडीजी भानू भास्कर ने महिला उत्पीड़न के मामलों में सख्त कार्रवाई, अदालत में आरोपियों को सजा दिलाने के लिए कड़ी पैरवी करने के आदेश दिए। साथ ही गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई करने को कहा।

चार्ज संभालने के बाद एडीजी पहली बार मुजफ्फरनगर आए थे। उन्होंने पुलिस लाइन के यातायात पुलिस सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। महिला उत्पीड़न के मामले व सुरक्षा को लेकर प्राथमिकता से कार्रवाई करने व महिला हेल्पलाइन का प्रचार करने को कहा। एडीजी ने पुलिस लाइन की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। कैफे में भोजन की गुणवत्ता, शस्त्रागार में शस्त्रों के आदान-प्रदान के रजिस्टर देेखे। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया। इस दौरान एसएसपी अभिषेक सिंह, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed