{"_id":"614389a08ebc3ef9761d4e2d","slug":"police-sent-the-accused-guard-to-jail-muzaffarnagar-news-mrt556541716","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने आरोपी गार्ड को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने आरोपी गार्ड को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने आरोपी गार्ड को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। शहर के बालाजी चौक पर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में गार्ड की बंदूक से चली गोली के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी गार्ड के विरुद्ध लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में बालाजी चौक के पास स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में बुधवार को बैंक गार्ड की बंदूक गिरने से अचानक चली गोली से महिला समेत तीन लोग पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इंडियन ओवरसीज बैंक का गार्ड रिटायर्ड सैनिक मेहंदी हसन अपनी दोनाली बंदूक को लेकर बैंक में खड़ा था। अचानक बंदूक की बेल्ट टूटने से वह नीचे गिर गई। इसी दौरान गोली चल गई। बैंक में सोफे पर बैठे ग्राहक मल्हूपुरा की रुबीना, आनंदपुरी के गौरव और मखियाली के रवि उर्फ मन्नू के पैरों में गोली के छर्रे लगने से तीनों घायल हो गए थे। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर गार्ड को हिरासत में ले लिया था। मखियाली निवासी प्रेम की तहरी पर शहर कोतवाली पुलिस ने गार्ड के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।