फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police searched Abu Talib's house and found suspicious items

Muzaffarnagar News: पुलिस ने खंगाला अबू तालिब का घर, संदिग्ध सामान मिला

Sun, 27 Jul 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 27 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police searched Abu Talib's house and found suspicious items
मुजफ्फरनगर। आगरा के अवैध रूप से धर्मांतरण मामले में गिरोह के सदस्य जामियानगर निवासी अबू तालिब के घर से आगरा पुलिस ने धार्मिक किताबें व अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है। बरामदगी कर पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

आगरा पुलिस ने दो बहनों के लापता होने के बाद उन्हें बरामद कर इस गिरोह का खुलासा कर छह राज्यों में छापा मार कर दस आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यह गिरोह युवतियों का ब्रेनवॉश कर उनका धर्मांतरण करता था।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों मेंं नगर के थाना खालापार थाने के मोहल्ला जामियानगर निवासी अबू तालिब भी था। उसे आगरा पुलिस ने घर से 18 जुलाई की रात को पकड़ा था।
पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। इसी के चलते आगरा पुलिस टीम दरोगा अमित बालियान के नेतृत्व में अबू तालिब को साथ लेकर शनिवार देर रात उसके घर पहुंची। टीम ने उसके घर को खंगाला। उसके घर से धार्मिक किताबें व अन्य संदिग्ध सामान मिला है। कार्रवाई को पूरा कर आगरा पुलिस आरोपी को साथ लेकर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

nऐसे किया था गिरफ्तार : 18 जुलाई की रात में आगरा पुलिस के साथ एटीएस टीम आरोपी अबू तालिब के घर पहुंची थी। उसे घर से पकड़ कर अपने साथ ले गई थी। उसे किस लिए पकड़ा गया, इस बारे में किसी को भी पता नहीं था।

उसकी बहन सफिया ने कहा था कि उसका भाई तो मेहनत मजदूरी करता है। कभी गाड़ी चला लेता है तो कभी कपड़े बेचने का काम करता है। उसने कोई गुनाह नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed