फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police scanning CCTV cameras in the watchman murder case

Muzaffarnagar News: चौकीदार हत्याकांड में सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस

Mon, 27 Apr 2026 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Police scanning CCTV cameras in the watchman murder case
चरथावल। किड्स हेवन पब्लिक स्कूल के चौकीदार राजू उर्फ राजकुमार की हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। कई संदिग्ध लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमृत जैन ने शनिवार देर रात कई घंटे थाने में रहे। उन्होंने हत्याकांड के जल्द खुलासे के लिए पुलिस टीम को सख्त हिदायत दी। सर्विलांस टीम ने घटनास्थल के आसपास के बीटीएस उठाए गए है। ताकि संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन मालूम हो सके।
विज्ञापन

राजू के मोबाइल के नंबरों पर घटना से पहले हुई बातचीत करने वाले लोगों की कुंडली खंगाली जा रही हैं। नगर पंचायत कार्यालय में सीसीटीवी कैमरों को पुलिस टीम ने कई घंटों तक पता लगाने का प्रयास किया लेकिन स्थिति साफ नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल चरथावल नगर सीमा से बाहर का है। इसी वजह से वहां नगर पंचायत के कैमरे घटनास्थल के इर्दगिर्द नहीं लगे है। हालांकि रात के दौरान कस्बे में रोहाना तिराहे से गुजरने वाले संदिग्ध लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। लेकिन पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है। उधर, शनिवार शाम कस्बे में गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed