फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police remained alert during Friday prayers, officers toured

Muzaffarnagar News: जुमे की नमाज के दौरान पुलिस रही अलर्ट, अधिकारियों ने किया भ्रमण

Fri, 04 Aug 2023 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
Police remained alert during Friday prayers, officers toured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/छपार। हरियाणा के नूंह क्षेत्र में हिंसा और जुमे के दिन ज्ञानव्यापी मस्जिद में सर्वे के आदेश के मद्देनजर जिले में पुलिस और खुफिया विभाग सतर्क रहा। जुमे की नमाज के दौरान विशेष तौर पर सतर्कता बरती गई। पुलिस अधिकारी भी भ्रमण पर रहे।
कई दिन पहले हरियाणा के नूंह में हिंसा हुई थी। इस मामले में पुलिस अधिकारी लगातार जिले के माहौल पर नजर रख रहे है। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर वाराणसी की ज्ञानव्यापी मस्जिद में सर्वे शुरू हुआ है। दोनों मामलों को देखते हुए एसएसपी संजीव सुमन ने जिला पुलिस और खुफिया विभाग को सतर्क रहने के आदेश दिए थे। इसी के चलते शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह के साथ नगरीय क्षेत्र में भ्रमण किया। सभी चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। उधर, छपार में जुमे की नमाज के समय सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed